Go Back
gajar ka halwa recipe in hindi

हलवाई जैसा गाजर का हलवा बनाये घर पर | Gajar Ka Halwa Recipe In Hindi

गाजर का हलवा भारतीय घरों में एक प्रसिद्ध मिठाई है। अगर आप gajar ka halwa recipe in hindi पढ़ेंगे तो आपको यह बनाना बहुत आसान लगेगा। गाजर के हलवे का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि कोई भी इसे खाने से खुद को रोक नहीं पाता है। Lunch या dinner के बाद अगर इसे खाने को मिल जाए तो बात ही क्या। Gajar ka halwa को carrot halwa भी कहा जाता है।
पूरे भारत में विभिन्न प्रकार का गाजर का हलवा बनाया जाता है। ये एक gajar ka halwa recipe with milk है। इस रेसिपी के लिए आपके पास खोया होना जरूरी नहीं है। हम खोये की जगह दूध का इस्तेमाल करेंगे। दूध से गाजर का हलवा बनाना ज़्यादा आसान है। Carrot halwa preparation को थोड़ा टाइम लगता है। इस व्यंजन का origin mughal काल में हुआ था। उन दिनों धीमी गति से खाना पकाने को बहुत महत्त्व दीया जाता था, इसके व्यंजन में और स्वाद भर जाता है।
Prep Time 30 minutes
Cook Time 2 hours
Total Time 2 hours 30 minutes
Course Dessert
Cuisine Indian
Servings 6 People

Equipment

  • 1 कढ़ाई (बड़ी)

Ingredients
  

  • घी - 3 बड़े चम्मच
  • गाजर - 1.5 kg
  • दूध - 600 ml (1.5 गिलास)
  • चीनी - 200 ग्राम
  • काजू (कटा हुआ) - 25 ग्राम
  • बादाम (कटा हुआ) - 25 ग्राम 

Instructions
 

  • एक बड़ी कढ़ाई गर्म करें। कढ़ाई में 3 बड़े चम्मच घी डालिये और गरम होने दीजिये। (कढ़ाई बड़ी होनी चाहिए क्योंकि हम 1.5 kg कद्दूकस की हुई गाजर पकाने जा रहे हैं जिससे कढ़ाई भर जाएगी। एक बड़ी कढ़ाई में कद्दूकस की हुई गाजर को चलाना आसान हो जाएगा)।
  • कढ़ाई और घी गर्म करने से पहले 1.5 किलो गाजर को कद्दूकस कर लीजिए। कद्दूकस की हुई गाजर को कढ़ाई में डालिये और घी में पका लीजिये।
  • बीच-बीच में कद्दूकस की हुई गाजर को चलाते रहें ताकि वह अच्छी तरह पक जाए। इसे मध्यम आंच पर भूनें। इसे 30 से 35 मिनट तक पकाएं और कढ़ाई को ढक्कन से न ढकें।
  • 35 मिनट बाद आप देखेंगे कि गाजर की मात्रा घटकर आधी रह गई है। इस समय आंच तेज कर दें और इसे कम से कम 8 से 10 मिनट तक लगातार चलाते रहें।
  • आंच को मध्यम कर दें और कढ़ाई में 1.5 गिलास दूध डालें। इसे अच्छे से मिला लें।
  • कढ़ाई को ढक्कन से ढक दें और आंच धीमी कर दें। इसे 40 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें।
  • 40 मिनिट बाद कढ़ाई से ढक्कन हटाइये और गाजर को चलायें। कढ़ाई में 200 ग्राम चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए।
  • कढ़ाई को ढककर फिर से 5 से 10 मिनिट तक पका लीजिए।
  • 25 ग्राम काजू और 25 ग्राम बादाम काट कर कढ़ाई में डाल दीजिये।
  • कढ़ाई में 25 ग्राम किशमिश डाल दीजिये।
  • ड्राई फ्रूट्स डालने के बाद इन्हें अच्छे से मिलाएं और धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में चलातें रहें।
  • जब carrot halwa गर्म हो तो इसे परोसें। इसका स्वाद और भी अच्छा होता है।
Keyword Gajar Ka Halwa Recipe In Hindi