Go Back
Besan Ke Laddu Recipe

हलवाई जैसे बेसन के लड्डू कैसे बनाएं | Besan Ke Laddu Recipe

बेसन के लड्डू खासतौर पर त्योहारों के दौरान बनाए जाते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं की हलवाई जैसे बेसन के लड्डू कैसे बनाएं तो आप ये besan ke laddu recipe जरूर पढ़ियेगा और जानिए बेसन के लड्डू बनाने का आसान तरीका क्या है। इस रेसिपी को बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ती है।
Besan ke ladoo की उत्पत्ति भारत में हुई है। यह एक भारतीय मिठाई है जो लगभग सभी को पसंद होती है। अगर आप खाना पकाने में शुरुआती हैं तो आप निश्चित रूप से इन लड्डुओं को घर पर बनाने की कोशिश कर सकते हैं क्योंकि इसे सीखना आसान है। कई लोगों के लिए बेसन के लड्डू सिर्फ एक मिठाई नहीं बल्कि एक एहसास है। चूँकि इस रेसिपी में कुछ सूखे मेवे हैं इसलिए इसे healthy माना जा सकता है। यह स्वादिष्ट मिठाई सदियों से बनती आ रही है।
Prep Time 20 minutes
Cook Time 30 minutes
Total Time 50 minutes
Course Dessert
Cuisine Indian
Servings 6 People

Equipment

  • 1 कढ़ाई
  • 1 पराथ

Ingredients
  

  • घी - 1/2 छोटा चम्मच + 2/3 कप + 1/3 कप
  • बादाम (कटा हुआ) - 1/2 कप
  • काजू (कटा हुआ) - 1/2 कप
  • बेसन - 4 कप
  • चीनी (पाउडर) - 1.5 कप
  • इलायची पाउडर - 1 छोटा चम्मच 

Instructions
 

  • एक कढ़ाई गर्म करें और कढ़ाई में 1/2 छोटा चम्मच घी डालें और गर्म करें।
  • घी पिघलने और पर्याप्त गर्म होने पर इसमें 1/2 कप कटे हुए बादाम डालकर भून लीजिए।
  • बादाम थोड़ा सा भुन जाने पर 1/2 कप कटा हुआ काजू डाल दीजिये।
  • काजू को बादाम के साथ भून लीजिये। काजू को हम बादाम के थोड़ा सा भुनने के बाद डालते हैं क्योंकि काजू जल्दी fry होता है।
  • जब बादाम और काजू का रंग हल्का भूरा हो जाए तो इन्हें कढ़ाई से निकाल लीजिए और एक प्लेट में निकाल लीजिए और एक तरफ रख दीजिए और ठंडा होने दीजिए।
  • एक बड़ी कढ़ाई गरम कीजिये, कढ़ाई में 2/3 कप घी डाल कर गरम कीजिये।
  • जब घी पिघल कर अच्छी तरह गर्म हो जाए तो आंच धीमी कर दें और कढ़ाई में 4 कप बेसन डालकर भूनना शुरू करें। जब आप बेसन भून रहे हों तो आंच मध्यम कर दें।
  • बेसन को 4 से 5 मिनिट तक भूनिये, बेसन का texture और रंग थोड़ा बदल जायेगा।
  • जब बेसन का रंग थोड़ा गहरा पीला हो जाए और खुशबू आने लगे तो कढ़ाई में 1/3 कप घी डाल दीजिए।
  • बेसन को घी में लगातार चलातें रहें और अच्छे से पकाएं। बेसन कच्चा नहीं होना चाहिए। आप बीच में थोड़ा सा चख के भी देख सकते हैं कि बेसन अच्छे से पक गया है या नहीं।
  • जब बेसन घी में पक चुका होगा तब बेसन को एक पराठ में निकाल लें और उसे ठंडा होने के लिए रख दें।
  • इसी बीच जब बेसन ठंडा हो जाए तो मिक्सर ग्राइंडर में 1.5 कप चीनी डालकर पीस लेंगे और इसका पाउडर बना लेंगे। हम बेसन में चीनी का पाउडर डालेंगे और उसे एक बड़े चम्मच से मिला देंगे।
  • बेसन में 1 बड़ा चम्मच इलाइची पाउडर डाल दीजिये। अगर आपके पास इलाइची पाउडर नहीं है तो आप 10 छोटी इलाइची के बीजों को पीसकर पाउडर बना लें और इसका इस्तेमाल करें।
  • सभी सामग्रियों को अपने हाथों से मिलाएं।
  • हमने जो ड्राई फ्रूट्स पहले भून लिए थे उन्हें बेसिन mixture में डाल दीजिए और अच्छे से mix कर लीजिए।
  • सूखे मेवे पूरे बेसन मिश्रण में समान रूप से फैलने चाहिए।
  • बेसन मिश्रण का एक छोटा सा हिस्सा लें और इसे अपने हाथों की मदद से रोल करें और छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
  • बेसन के लड्डू परोसने के लिए तैयार हैं।
Keyword Besan Ke Laddu Recipe