Go Back
Thekua Recipe In Hindi

छठ पर ठेकुआ बनाएं असानी से | Thekua Recipe In Hindi

ठेकुआ एक मिठाई है जो छठ पूजा के दौरान बिहार में विशेष रूप से बनाई जाती है। ये मिठाई सदियों से हमारी संस्कृति का हिस्सा रही है। Thekua recipe in hindi पढ़ के स्वादिष्ट ठेकुआ घर पर बनायें। छठ पूजा बड़े ही धूम धाम से उत्तर भारत में मनाया जाता है, खासकर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में। Bihari thekua recipe के बारे में हम इस आर्टिकल में खस्तौर पर बात करेंगे। Bihar ka thekua है ही इतना मशहूर।
Chhath puja thekua बहुत special होता है। इसे बहुत कम सामग्री के साथ बनाया जा सकता है। सूजी और मैदा का ठेकुआ भी बनता है पर मैंने आटे का thekua बनाया है। इस रेसिपी को फॉलो करने के बाद आप खस्ता ठेकुआ बड़ी को आसान से बना सकते हैं।
Prep Time 20 minutes
Cook Time 20 minutes
Total Time 40 minutes
Course Dessert
Cuisine Indian
Servings 6 People

Equipment

  • 1 Bowl
  • 1 कढ़ाई

Ingredients
  

  • आटा - 1 कप
  • सूजी - 1/4 कप
  • इलाइची के बीज (कुटे हुए) - 1/2 tsp
  • सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ) - 2 tbsp
  • सौंफ - 1/2 tsp
  • घी - 2 tsp
  • चीनी (पाउडर) - 1/4 कप
  • दूध (गुनगुना) - 1/4 कप + 2 tsp
  • तेल - डीप फ्राई के लिए 

Instructions
 

  • एक बड़े bowl में 1 कप आटा डालिये।
  • Bowl में 1/4 कप सूजी डालिये।
  • 1/2 छोटा चम्मच इलाइची पाउडर डालिये। (इलायची पाउडर की जगह इलायची के बीज को crush करके भी डाल सकते हैं)।
  • सूखे नारियल को कद्दूकस करके bowl में डालिये।
  • Bowl में 1/2 छोटी चम्मच सौंफ़ डालिये।
  • 2 चम्मच घी डालिये bowl में।
  • चीनी को mixer grinder में पीस कर पाउडर बना लीजिये। Bowl में 1/4 कप चीनी पाउडर डाल दीजिये।
  • ये सभी सूखी सामग्री जो हमने बाउल में डाली है उसे मिक्स कर लें।
  • थोड़ा सा हिस्सा अपनी मुट्ठी में लें और अगर यह बंध जाता है तो हम अगले step पर आगे बढ़ सकते हैं।
  • 1/4 कप दूध को गरम करके गुनगुना कर लीजिये और धीरे-धीरे आटे के मिश्रण में डाल दीजिये।
  • इसमें थोड़ा सा दूध डालकर मिलाएं। इसके बाद इसमें बचा हुआ दूध दोबारा डालें और आटे को अच्छे से गूंद लें।
  • सख्त आटा गूंथ लें।
  • आटे को ढककर 15 मिनिट के लिये रख दीजिये।
  • 15 मिनिट बाद गूंथे आटे में से थोड़ा सा आटा निकाल कर चकले पर रख दीजिये।
  • आटे को बेलिये और ज्यादा पतला मत कीजिये। मोटाई मध्यम होनी चाहिए।
  • अगर कोने चटक जाएं तो अपनी उंगलियों से कोनों को सील कर दें।
  • Fork की सहायता से अपनी पसंद के अनुसार design बनाएं।
  • एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और तेल में एक छोटा सा आटे का टुकड़ा डाल दें। अगर यह तुरंत तेल की सतह पर आ जाए तो तेल पर्याप्त गर्म है।
  • आटे के उस टुकड़े को कढ़ाई से निकाल लीजिये।
  • सारे ठेकुआ के टुकड़ों को एक प्लेट में रख लीजिये।
  • ठेकुआ को कढ़ाई में थोडा़-थोडा करके डालिये। इस समय आंच धीमी रखें।
  • ठेकुए डालने के बाद आंच को मध्यम कर दें और इसे एक तरफ से फ्राई होने दें और 1 मिनट तक इसे दूसरी तरफ से न पलटें।
  • जब एक तरफ से fry हो जाए तो इसे दूसरी तरफ से पलट दीजिए।
  • जब ठेकुआ दोनों तरफ से अच्छे से फ्राई हो जाए और अंदर भी पक जाए तो अतिरिक्त तेल निकाल कर कढ़ाई से निकाल लीजिए।
  • ठेकुआ को tissue paper पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल सोख ले और इसे ठंडा होने दें।
  • अपने प्रियजनों को thekua परोसें।
Keyword Thekua Recipe In Hindi