Go Back
Fried Aloo Gobhi Recipe

आलू गोभी की सब्जी | Fried Aloo Gobhi Recipe

आलू और फूलगोभी अधिकतर उत्तर भारत में विशेषकर पंजाब राज्य में उगाई जाने वाली और आसानी से उपलब्ध होने वाली सब्जियाँ हैं। Fried aloo gobhi recipe भारत के उत्तरी राज्यों की विशेषता है। Fried gobi और aloo fry के combination की ये dish बहुत स्वादिष्ट और बनाने में आसान होती है।
यह इतनी आसान dish है कि आप इस dish में स्वाद के साथ प्रयोग कर सकते हैं। अंत में कसूरी मेथी डालने से भी इस व्यंजन का स्वाद बढ़ और बदल सकता है। इसे आमतौर पर गर्म दाल, रोटी और चावल के साथ परोसा जाता है। घर पर पकायी गयी fried aloo gobhi सबसे अच्छी होती है।
इसमें कुछ मसाले डाले जाते हैं जिससे इस व्यंजन का बेहतरीन स्वाद सामने आता है। आलू और फूलगोभी के शौकीनों को यह डिश जरूर पसंद आएगी। अधिक स्वाद के लिए आप इसमें हरी मटर भी मिला सकते हैं। अगर आपको ग्रेवी वाले व्यंजन पसंद हैं तो आप इसमें थोड़ा और पानी मिलाकर इसे ग्रेवी वाला व्यंजन बना सकते हैं।
Prep Time 10 minutes
Cook Time 15 minutes
Total Time 25 minutes
Course Main Course
Cuisine Indian
Servings 4 People

Ingredients
  

  • तेल - 2 tbsp
  • जीरा - 1/2 tsp
  • सौंफ - 1/4 tsp
  • प्याज (बारीक कटा हुआ) - 1
  • लहसुन (बारीक कटा हुआ) - 5 लहसुन कलियाँ
  • हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) - 1
  • टमाटर (बारीक कटी हुई) - 2
  • हल्दी - 1/4 tsp
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 tsp
  • धनिया पाउडर - 1/2 tsp
  • नमक - स्वाद के अनुसार
  • आलू (टुकड़ों में कटा हुआ) - 1 cup
  • फूलगोभी (कटी हुई) - 1 cup
  • पानी - 1 cup + 3/4 cup
  • हरी धनिया (बारीक कटी हुई) - 1 tbsp 

Instructions
 

  • एक कढ़ाई गरम कीजिये, कढ़ाई में तेल डालिये, फिर तेल भी गरम कर लीजिये।
  • जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो इसमें जीरा डालें और इसे चटकने दें।
  • जीरा चटकने के बाद सौंफ डालें और 5 से 7 सेकेंड तक भूनने दें।
  • इसमें कटा हुआ प्याज, कटा हुआ लहसुन और कटी हुई हरी मिर्च डालें और प्याज के सुनहरा होने तक भून लें।
  • जब प्याज का रंग सुनहरा हो जाए तो इसमें कटे हुए टमाटर डालकर थोड़ा नरम होने तक भून लीजिए।
  • कढ़ाई में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालिये।
  • इसे तब तक भूनें जब तक कि टमाटर गल न जाएं और मसाला अच्छे से पक न जाए।
  • कढ़ाई में कटे हुए आलू और कटी हुई फूलगोभी डालिये और मध्यम आंच पर 1 से 2 मिनिट तक आलू के ऊपर कुरकुरी परत बनने तक भून लीजिये। फूलगोभी पर भी हल्का भूरा रंग आ जायेगा।
  • कुरकुरी परत बनने के बाद आंच धीमी कर दें और 5 से 7 मिनट तक पकाएं।
  • ढक्कन से ढकें और बीच-बीच में चलाते रहें।
  • 5 से 7 मिनट बाद इसमें पानी डालकर उबाल लें। आंच धीमी रखें, ढक्कन से ढक दें और 10 से 15 मिनट तक या पानी सूखने तक पकाएं।
  • जब पानी पूरी तरह सूख जाए तो हरी धनिया को कढ़ाई में डाल दीजिए और अच्छी तरह मिला लीजिए।
  • Fried aloo gobhi को गर्म रोटी के साथ परोसें।
Keyword Fried Aloo Gobhi Recipe