Go Back
Shakarpara Recipe

शक्कर पारे रेसिपी | Shakkar Pare Recipe

शक्कर पारे पूरे भारत में प्रसिद्ध है और इसे विशेष रूप से महत्वपूर्ण त्योहारों के दौरान बनाया जाता है। दिवाली एक ऐसा त्यौहार है जब घरों में shakkar pare बनाना पसंद किया जाता है। इस article में आपको shakkar pare recipe पढ़ने को मिलेगी। इस dish की मिठास आपके दिल को खुशी से भर देगी। आप अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए यह मीठी रेसिपी बना सकते हैं। यह एक पारंपरिक व्यंजन है और इसकी रेसिपी पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलती रहती है।
त्योहारों के दौरान, हम अपने परिवार के साथ मिलकर इस स्वादिष्ट व्यंजन को तैयार करते हैं और एक बंधन साझा करते हैं। Shakarpara recipe शकरपारा रेसिपी हर घर में अलग हो सकती है। तैयारी की विधि थोड़ी भिन्न हो सकती है।
Prep Time 15 minutes
Cook Time 25 minutes
Total Time 40 minutes
Course Snack
Cuisine Indian
Servings 6 People

Equipment

  • 1 कढ़ाई Shakkar pare को डीप फ्राई करने के लिए
  • 1 फ्राई पैन चीनी पिघलाने के लिए

Ingredients
  

  • चीनी - 1/3 कप
  • पानी - 1/4 कप
  • मैदा - 2 कप
  • घी (पिघला हुआ) - 1/3 कप
  • इलायची पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • तेल - डीप फ्राई के लिए 

Instructions
 

  • एक पैन में चीनी डाल के उसे पिघला लीजिये।
  • चीनी को पिघलाने के लिए पैन में पानी डाल दीजिए। चीनी को धीमी आंच पर पिघलाइये। चीनी को तेज आंच पर न पिघलाएं नहीं तो चीनी जल जाएगी।
  • मिश्रण को लगातार चलाते रहें। जब चीनी पिघल जाए तो आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
  • एक बाउल में मैदा डालें।
  • Bowl में पिघला हुआ घी डालें और हाथों की मदद से इसे अच्छे से मिला लें।
  • इसे अच्छे से मिलाएं और फिर मुट्ठी भर मैदा मिश्रण लें और अपनी हथेली में दबाएं, अगर यह बंध जाता है तो यह अगले चरण के लिए तैयार है।
  • Bowl में इलाइची पाउडर डालिये (अगर आपके पास इलाइची पाउडर नहीं है तो छोटी इलाइची के बीज कूट कर मिश्रण में डाल दीजिये) और अच्छी तरह मिला दीजिये।
  • Bowl में धीरे-धीरे चीनी का पानी डालें और आटा गूंथ लें।
  • सख्त आटा गूथ लीजिये, तभी shakkar pare कुरकुरे बनेंगे।
  • कटोरे को ढक्कन से ढककर 10 से 15 मिनट के लिए अलग रख दें।
  • 10 से 15 मिनिट बाद आटे को 2 बराबर भागों में बांट लीजिए।
  • आटे का 1 भाग उठाइये और बेल लीजिये।
  • इसे चारों तरफ से मोड़कर चौकोर आकार में बना लें, जैसा कि नीचे picture में दिखाया गया है।
  • इसे चौकोर आकार में बेल लें।
  • इसे छोटे-छोटे चौकोर आकार में काट लीजिए। काटने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें।
  • तलने के लिए पर्याप्त तेल गरम करें। जब तेल पर्याप्त गर्म हो जाए तो शक्कर पारे को कढ़ाई में डालें और तुरंत आंच धीमी या मध्यम कर दें। (Shakkar pare को कढ़ाई में डालने के बाद पहले 30 से 40 सेकंड तक हिलाएं नहीं)।
  • Shakkar pare को सुनहरा भूरा होने तक तलें। तलने के बाद इन्हें एक प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने दें।
  • स्वादिष्ट शक्कर पारे सभी को परोसिये।
Keyword Shakkar Pare Recipe