Go Back
Aloo Fry Recipe In Hindi

कुरकुरे आलू फ्राई रेसिपी | Aloo Fry Recipe In Hindi

Aalu fry एक स्वादिष्ट और आसान रेसिपी है और इसे कोई भी बना सकता है। Aloo fry recipe in hindi पढने के बाद आप बहुत ही आसानी से aalu ki recipe घर पे बना सकते हैं। यह एक ऐसी dish है जिसे नाश्ते, दोपहर और रात के खाने में खाया जा सकता है। आलू के ऐसे कई dish हैं जिनकी उत्पत्ति भारत में हुई है और आलू फ्राई उनमें से एक प्रसिद्ध dish है। भारत में आलू 17th शताब्दी में पुर्तगालियों द्वारा लाया गया था।
चूँकि भारत के उत्तरी भाग में आलू आसानी से उपलब्ध है इसलिए आलू फ्राई वहाँ ज़ादा प्रसिद्ध है। आलू फ्राई के कई प्रकार होते हैं, हर घर में इसकी रेसिपी बदलती रहती है। इसका स्वाद रोटी और दाल या चावल और दाल के साथ सबसे अच्छा लगता है। Mustard seed और करी पत्ता dish को और भी स्वादिष्ट बनाते हैं। आप aloo fry recipe in hindi को पढ़ने के बाद dish का अपना version बनाने का प्रयास भी कर सकते हैं।
Prep Time 15 minutes
Cook Time 20 minutes
Total Time 35 minutes
Course Side Dish
Cuisine Indian
Servings 5 People

Equipment

  • 1 कढ़ाई

Ingredients
  

  • तेल - 2 tbsp
  • राई - 1/2 tsp
  • हिंग - 2 चुटकी
  • लहसुन की कलियाँ (कटी हुई) - 3
  • आलू (टुकड़ों में कटा हुआ) - 300 gm
  • नमक - स्वाद अनुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 tsp
  • जीरा पाउडर - 1/2 tsp
  • गरम मसाला - 1/4 tsp
  • हल्दी - 1/4 tsp
  • करी पत्ते - 5 से 6
  • हरी धनिया (कटी हुई) - 1 tbsp 

Instructions
 

  • एक कढ़ाई गरम कीजिये, कढ़ाई में 2 tbsp तेल डालिये और इसे भी गरम कर लीजिये।
  • कढ़ाई में 1/2 छोटी चम्मच राई, 2 चुटकी हींग और 3 कटी हुई लहसुन की कलियां डाल कर भून लीजिए जब तक लहसुन golden brown न हो जाए।
  • कढ़ाई में 300 ग्राम कटे हुए आलू डाल दीजिये।
  • इसमें स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से भून लीजिए।
  • कढ़ाई को ढक्कन से ढककर धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकाएं।
  • 5 से 7 मिनिट बाद कढ़ाई से ढक्कन हटाइये और कढ़ाई में लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला और हल्दी डाल दीजिये।
  • आलू को मसाले के साथ धीमी आंच पर 8 से 10 मिनट तक पकाएं जब तक कि आलू कुरकुरे न हो जाएं।
  • कढ़ाई में 5 से 6 करी पत्ते डाल दीजिये।
  • कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ हरा धनियां डालिये और सभी चीजों को 1 से 2 मिनिट तक और पका लीजिये।
  • Aloo fry sabzi गरमा-गरम परोसें।
Keyword Aloo Fry Recipe In Hindi