सूजी और मैदा का पुआ कैसे बनता है | Pua Recipe In Hindi

पुआ बिहार राज्य की एक मिठाई है। यह विशेष रूप से त्योहार के समय मुख्य रूप से होली के दौरान बनाया जाता है। इसके मीठे स्वाद के साथ आप इसे खाते रहना चाहेंगे। पुआ मैदा, आटा या सूजी का बनता है। इस रेसिपी में मैं आपको मैदा और सूजी से बने पुआ की रेसिपी बताउंगी। Pua recipe in hindi को पढ़कर आपको समझ आ जाएगा कि पुआ बनाना कितना आसान है।

Pua recipe in hindi में केवल कुछ आसान steps हैं लेकिन perfect पुआ बनाने के लिए आपको रेसिपी का बिल्कुल पालन करना होगा। पुआ को मालपुआ और गुलगुले भी कहा जाता है। में जहां से हूं वहां पे ये डिश गुलगुले के नाम से प्रसिद्ध है।

Pua Recipe In Hindi
Pua Recipe In Hindi

सूजी और मैदा का पुआ कैसे बनता है | Pua Recipe In Hindi – (Ingredients)

सामग्री मात्रा
मैदा 1 कप (120 ग्राम)
Semolina/सूजी 1/2 कप (120 ग्राम)
चीनी 1/2 कप (120 ग्राम)
दूध 350 ml
केला 1 बड़ा (optional)
बादाम 5 से 6 (कटा हुआ)
काजू 5 से 6 (कटा हुआ)
किशमिश 10
नारियल बुरादा 2 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
तेल Deep fry के लिए

सूजी और मैदा का पुआ कैसे बनता है | Pua Recipe In Hindi – (Procedure)

Note:- इस recipe के लिए मापन (measurement) बहुत महत्वपूर्ण है। यदि आपके पास मापने के कप नहीं हैं तो आप किसी भी कटोरी या कप का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन सभी सामग्रियों का माप एक जैसा होना चाहिए और उस एक कटोरी या कप से किया जाना चाहिए।

  1. एक बड़े bowl में 1 कप मैदा, 1/2 कप चीनी और 1/2 कप सूजी डाल दीजिए। (सूजी महीन होनी चाहिए। अगर सूजी महीन नहीं है तो इसे मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लें ताकि यह महीन हो जाए। महीन सूजी से पूए और भी स्वादिष्ट बनते हैं)।
  2. बाउल में थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालें। थोडा़ सा दूध डाल कर बैटर को मिक्स कर लीजिए। इसे तब तक दोहराएं जब तक बैटर गाढ़ा न हो जाए। (हम इस step में सभी 1/2 लीटर दूध का उपयोग नहीं करेंगे)।
  3. दूध कच्चा नहीं होना चाहिए। इसे पहले उबालना चाहिए और फिर ठंडा कर लेना चाहिए। बैटर को 3 से 4 घंटे के लिये रख देंगे और अगर कच्चा दूध डालेंगे तो बैटर खराब हो जायेगा।
  4. बैटर को जितनी देर रखा रहने देंगे, पुए उतने ही ज्यादा नर्म और फूले हुए बनेंगे।
  5. Bowl को ढक्कन से ढक कर 3 से 4 घंटे के लिये रख दीजिये।
  6. 3 से 4 घंटे बाद ढक्कन हटा दें और अब आपको batter को फैटना है। इसे कम से कम 2 से 3 मिनिट तक फैटिये ताकि batter एकदम smooth हो जाये।
  7. एक अलग कटोरे में 1 बड़ा केला छीलकर डालें। (केले से पुआ का स्वाद बढ़ जाता है। ध्यान रहे बैटर में ज्यादा केला न डालें नहीं तो पुए तलते समय टूट सकते हैं। इतने बैटर के लिये 1 बड़ा केला पर्याप्त होगा)।
  8. उस कटोरे में केले को mash कर लें। इसे तब तक mash करें जब तक यह एक paste जैसी consistency में न बदल जाए।
  9. केले के पेस्ट को बैटर में डाल दीजिए।
  10. 5 से 6 बादाम, 5 से 6 काजू और 10 किशमिश को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। इन कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को बैटर में डाल दीजिए।
  11. बैटर में 2 बड़े चम्मच desiccated नारियल डालें।
  12. अगर आपके पास desiccated नारियल नहीं है तो आप नारियल को ग्रेट करके भी बैटर में डाल सकते हैं।
  13. Batter में इलाइची पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये।
  14. इस समय batter बहुत गाढ़ा हो जाएगा इसलिए हम बचे हुए दूध को धीरे-धीरे batter में डालेंगे। (ध्यान रहे batter की consistency बहुत ज्यादा गाढ़ी या ज्यादा पतली नहीं रखनी है, batter की consistency medium thick होनी चाहिए)।
  15. एक कढ़ाई लें और उसमें तेल डालें। डीप फ्राई करने के लिए तेल पर्याप्त होना चाहिए। तेल गर्म करें।
  16. तेल के गरम होने पर बैटर की एक बूंद तेल में डालिये। अगर बैटर के किनारों से बुलबुले निकलते हैं और जल्दी से तेल में तैरने लगते हैं तो तेल डीप फ्राई करने के लिए तैयार है। उस बैटर के टुकड़े को कढ़ाई से निकाल लीजिये।
  17. कढ़ाई में batter डालने के लिये एक बड़ी चम्मच का प्रयोग कीजिये। Batter को 1 point (कढाई के बीच में) में डालें और फैलाएं नहीं। यह अपने आप फैल जाएगा और गोल आकार ले लेगा।
  18. जब पुआ तेल के ऊपर आ जाए तो आंच धीमी कर दें और इस पर तेल डालते रहें ताकि वो फूले ना।
  19. अब पुए को पलट कर दोनों तरफ से golden brown होने तक fry कर लीजिए।
  20. कढ़ाई में से पुआ का अतिरिक्त तेल निकाल दीजिये। एक प्लेट में 1 tissue paper बिछाकर पुए को प्लेट में रख लीजिए। Tissue paper अतिरिक्त तेल सोख लेगा।
  21. मीठे-मीठे gulgule / pua खाने के लिए तैयार है। 
  22. इस मात्रा के batter से 12 gulgule / pua तैयार होंगे।

Conclusion

पुआ एक मीठा व्यंजन है जिसकी उत्पत्ति पूर्वी बिहार में हुई थी और अब यह पूरे भारत और नेपाल में प्रसिद्ध है। पुआ न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि इसका सांस्कृतिक महत्व भी है। पुआ को एक शुभ व्यंजन माना जाता है जिसे अक्सर धार्मिक समारोहों के दौरान प्रसाद (प्रसाद का एक रूप) के रूप में पेश किया जाता है। यह आमतौर पर शादी समारोहों और अन्य उत्सव के अवसरों के दौरान भी परोसा जाता है। Pua में ढेर सारे dry fruits होते हैं जो इसे एक अच्छी स्वीट डिश बनाते हैं। Pua recipe in hindi में भी बहुत सारे dry fruits का प्रयोग किया है।

कुल मिलाकर, पुआ एक प्रिय व्यंजन है जिसका भारत में समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक महत्व है। इसका मीठा और खुश्बूदार स्वाद, इसके नरम बनावट के साथ, इसे किसी भी अवसर के लिए एक महत्वपूर्ण मिठाई बनाता है।

अन्य पढ़े :

Easy Besan Chakki Recipe In Hindi (बेसन की बर्फी) (2023)

FAQ:

पुआ किस चीज से बनता है?

पुआ मैदा, सूजी, केला, चीनी और दूध से बनता है। यह एक deep fried sweet dish है। यह एक नरम, गोल आकार की मिठाई है।

मालपुआ मैदा से बनता है?

जी हां, मालपुआ मैदे से बनता है। इसमें अन्य सामग्रियां भी हैं जो इसे एक स्वादिष्ट मीठा व्यंजन बनाती हैं।

मालपुआ कहाँ की डिश है?

मालपुआ की उत्पत्ति भारत के पूर्वी भाग, विशेषकर बिहार में हुई थी। यह वहां की एक महत्वपूर्ण मिठाई है क्योंकि इसे त्योहारों और विशेष अवसरों पर बनाया जाता है।

गुड़ के पुआ कैसे बनाए जाते हैं?

सबसे पहले गुड़ को पिघलाकर एक बड़े bowl में डाला जाता है और फिर मैदा और अन्य सामग्री को bowl में डालकर अच्छी तरह मिला दिया जाता है। गुड़ के पूए तलने पर चीनी के पुए की तुलना में थोड़े गहरे रंग के निकलते हैं।

Leave a Comment