मछली के पकोड़े कैसे बनाए जाते हैं | Fish Pakora Recipe In Hindi

 

Fish Pakora Recipe In Hindi

मछली के पकोड़े कैसे बनाए जाते हैं | Fish Pakora Recipe In Hindi

मछली पकोड़ा मांसाहारियों के लिए एक स्वादिष्ट नाश्ता है। मछली के dishes स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। Fish pakora recipe in hindi एक ऐसी रेसिपी है जो जल्दी बन जाती है। इसके तैयारी और पकाने का समय ज्यादा नहीं है। इस रेसिपी को बनाने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी।

Fish pakora एक deep-fried dish है। मछली आपकी त्वचा, बालों और याददाश्त के लिए अच्छी मानी जाती है। आपको अपने आहार में मछली को जरूर शामिल करना चाहिए। यह कई पोषक तत्वों का एक बहुत अच्छा स्रोत है जो आपको एक स्वस्थ व्यक्ति बना सकता है।

मछली पकौड़े को आप दिन में कभी भी और किसी भी भोजन में खा सकते हैं। आप इसे main course में चाहिए तो इसमें शामिल करें या फिर शाम को snacks के तौर पर इसे खाएं ये पूरी तरह से आपकी पसंद है। मछली बाजार में आसनी से मिल जाती है। आप चाहें तो बिना ज़ादा कांटे वाली फिश ले या फिर अगर आपको फिश खाते समय कांटा हटाने में कोई problem नहीं तो आप कोई भी फिश इस्तमाल कर सकते हैं।

अगर आपके मन में भी ये सवाल है कि मछली के पकोड़े कैसे बनाए जाते हैं तो आप इस article fish pakora recipe in hindi में और डिटेल में सीखेंगे कि कैसे झटपट ये डिश तैयार की जा सकती है।

Fish Pakora Recipe In Hindi
Fish Pakora Recipe In Hindi

मछली के पकोड़े कैसे बनाए जाते हैं | Fish Pakora Recipe In Hindi – (Ingredients)

सामग्री मात्रा
Boneless fish pieces 1/2 kg
अजवायन 1/2 छोटा चम्मच
गरम मसाला पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर 1.5 छोटा चम्मच
नमक स्वाद अनुसार
Red food color 2 चुटकी
चावल का आटा / सूजी 2 बड़े चम्मच
बेसन 3 बड़े चम्मच
नींबू का रस 1 छोटा चम्मच
अदरक लहसुन का पेस्ट 1 छोटा चम्मच
पानी आवश्यकता अनुसार
तेल डीप फ्राई के लिए

For Homemade Chutney:

सामग्री मात्रा
हरि धनिया 1 कटोरी
अदरक 2 इंच
हरी मिर्च 2 (बड़े)
जीरा 1/2 छोटा चम्मच
काला नमक स्वाद अनुसार
नींबू का रस 2 छोटे चम्मच
पानी आवश्यकता अनुसार

मछली के पकोड़े कैसे बनाए जाते हैं | Fish Pakora Recipe In Hindi – (Procedure)

  1. कटे हुए मछली के टुकड़ों को धोकर छन्नी में रख दीजिए ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए। (जब आप मछली को काट रहे हों तो उसे इस तरह से काट लें कि कांटा निकल जाए और केवल मांस रह जाए। अगर खाते समय कुछ कांटा रह जाए तो आप कांटा निकाल सकते हैं)।
  2. एक bowl में अजवाइन, गरम मसाला, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, स्वादानुसार नमक, लाल रंग, बेसन, नींबू का रस और चावल का आटा डालें और इसे अच्छे से मिला लें। (यदि आपके पास चावल का आटा नहीं है तो आप चावल के आटे की जगह सूजी का उपयोग कर सकते हैं। इसका उपयोग मछली के पकौड़ों को कुरकुरा बनाने के लिए किया जाता है)।
  3. एक mixer grinder में हरी धनिया, अदरक, हरी मिर्च, जीरा, काला नमक, नींबू का रस और पानी डालें और उन्हें blend करके paste बना लें।
  4. हमने जो चटनी बनाई थी उसमें से 2 छोटे चम्मच लीजिए और इसे मसाले के bowl में डाल दीजिए जो हमने अलग रख दिया था।
  5. मसाले के bowl में अदरक लहसुन का paste डालिये और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये।
  6. मसाले के bowl में पानी डालकर गाढ़ा paste बना लीजिए।
  7. पेस्ट में मछली के टुकड़े डालें और कम से कम 30 मिनट के लिए marinate करें।
  8. एक कढ़ाई में तलने के लिए पर्याप्त तेल डालें और गरम करें। तेल ज्यादा गरम नहीं होना चाहिए, medium गरम होना चाहिए।
  9. अब marinate किए हुए मछली के टुकड़ों को एक-एक करके कढ़ाई में डालें और कम से कम 1 से 2 मिनट तक मछली को पलटें नहीं और एक तरफ ही भूनने दें।
  10. अब दूसरी तरफ पलटें। धीमी आंच पर पकाएं ताकि यह अंदर तक पक जाए।
  11. जब पकौड़ों का रंग मध्यम भूरा हो जाए तो यह परोसने के लिए तैयार है।
  12. फिश पकोड़ा को प्लेट में निकाल लीजिए और हरी चटनी के साथ परोसिए।

Conclusion

Fish pakora recipe in hindi एक डीप फ्राइड dish है। इसे आप snacks की तरह शाम को खा सकते हैं। मछली को पकाने में बहुत समय नहीं लगता है तो ये एक जल्दी बनने वाली dish है।

बच्चे मछली खाने के लिए इतनी जल्दी नहीं मानते क्योंकि मछली के कांटे मुंह में जब आते हैं तो उन्हें अच्छा नहीं लगता। आप इसलिए ऐसी मछली के पकौड़े बनाएं जिसमें कम कांटे हों और पकौड़े बनाने से पहले ही उन कांटों को निकाल लें।

जो मांसाहारी हैं उन्हें अपने आहार में मछली को जरूर शामिल करना चाहिए क्योंकि ये vitamin-D का एक बहुत अच्छा स्रोत है।

अन्य पढ़े :

चिकन कोरमा | Chicken Korma Recipe In Hindi

FAQ

फिश फ्राई के लिए सबसे अच्छी मछली कौन सी है?

फिश फ्राई के लिए सबसे अच्छी फिश पॉम्फ्रेट होती है।

फिश फिलेट को डीप फ्राई करने में कितना समय लगता है?

फिश फिलेट को तलने में ज्यादा समय नहीं लगता है। एक फिश फ़िलेट को तलने में लगभग 7 से 9 मिनट का समय लगता है।

क्या फिश फ्राई में दही मिला सकते हैं?

मछली और दही का combination अच्छा नहीं माना जाता है। मछली और दही एक साथ खाने से पेट की समस्या हो सकती है। मछली और दही को एक साथ खाना avoid करना चाहिए।

दही और मछली एक साथ क्यों नहीं खाना चाहिए?

मछली और दही दोनों ही प्रोटीन युक्त भोजन हैं। दोनों को एक साथ खाने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें मुख्य रूप से अपच और एसिडिटी शामिल है।

मछली फ्राई करने का तरीका?

सबसे पहले तेल को गरम कर लीजिए और तेल ज्यादा गरम नहीं होना चाहिए, medium गरम होना चाहिए। कढ़ाई में marinate की हुई मछली के टुकड़े डालें और इसे 1 से 2 मिनिट तक न हिलाएं, मछली के एक तरफ के टुकड़े को पहले सिकने दीजिए। फिर टुकड़ों को दूसरी तरफ पलट दें और धीमी आंच पर पकाएं ताकि यह अंदर तक पक जाए।

बिना कांटे की मछली का नाम?

बिना कांटा वाली मछली का नाम सुरमई है। इसमें बहुत अधिक पोषक तत्व होते हैं। यह हिंद महासागर में आसानी से पाया जाता है।

मछली खाने के लाभ?

मछलियाँ विटामिन-डी, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-बी2 से भरपूर होती हैं। ये पोषक तत्व स्वस्थ शरीर के लिए ज़रूरी हैं।

Leave a Comment

Recipe Rating