
चूरमा बनाने की विधि | Recipe Of Churma In Hindi
Equipment
- 2 कढ़ाई 1 कढ़ाई लोई डीप फ्राई करने के लिए और 1 कढ़ाई चूरमा powder को रोस्ट करने के लिए।
- 1 Mixer Grinder तली हुई लोई को पीसने के लिए।
- 1 पल्टा चूरमा को roast करते समय पलटने के लिए।
Ingredients
- 1 kg आटा
- 2500 gm घी
- Deep fry के लिए - घी
- आटा गूंधने की आवश्यकता के अनुसार - पानी (गुनगुना)
- 1/2 गिलास पानी
- 600 gm चीनी (पिसी हुई)
- 1/2 कटोरी बादाम (काटा हुआ)
- 1/2 कटोरी बादाम (भिगोकर छिला हुआ)
- 1/4 कटोरी काजू (काटा हुआ)
- 1/4 कटोरी किशमिश
- 1/2 कटोरी छोटी इलाइची (पीसा हुआ)
- 1/2 छोटा चम्मच केसर (भिगोया हुआ)
- 1 बड़ा चम्मच मिश्री
- 1/2 कटोरी सूखा नारियल (काटा हुआ)
Instructions
- एक बड़े bowl में 1 किलो आटा दाल के उसमें 250 ग्राम पिघला हुआ घी दाल दे और दोनों को mix कर ले।
- इसमें थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालकर आटा गूंथ लें।
- आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर गरम घी में तल लें। इन्हें एक प्लेट में ठंडा होने के लिए रख दें।
- तली हुई लोई को मिक्सर ग्राइंडर में पीस कर दानेदार चूरमा बना लीजिये।
- चूरमे में कटे हुये बादाम, काजू, किशमिश, चीनी, छोटी इलाइची का पाउडर, घी, भीगी हुई केसर और आधा गिलास गुनगुना पानी डाल दीजिये। अच्छी तरह मिला लें।
- सबसे आखिर में मिश्री और कटा हुआ सूखा नारियल डालकर अच्छी तरह मिला लें।
राजस्थानी चूरमा बहुत प्रसिद्ध है। आप ने अगर खाया नहीं है तो नाम जरूर सुना होगा dish का। क्या लेख में आप पड़ेंगे recipe of churma in hindi। Churma recipe कोई बहुत कथिन रेसिपी नहीं है। आप इस रेसिपी को पढ़ते-पढ़ते भी बनाना शुरू कर सकते हैं।
राजस्थानी चूरमा गेहूं के आटे से बनता है जिसमें घी और चीनी भी डालते हैं। यह एक मीठी डिश है। इसे लोग खास मौकों पर बनाते हैं। इसे प्रसाद के रूप में भी दिया जाता है।
चूरमा उत्तर भारत में बहुत प्रसिद्ध है। इसे अलग-अलग नामो से जाना जाता है। सबसे ज़्यादा इस्तमाल होने वाले सामग्री है गेहू का आटा, घी और चीनी। जब भी आप चूरमा बनाने का सोचे तो फुर्सत में बनाएंगे।


Recipe Of Churma In Hindi -(Ingredients)
सामग्री | मात्रा |
आटा | 1 kg |
घी | 250 gm |
घी | Deep fry के लिए |
पानी (गुनगुना) | आटा गूंधने की आवश्यकता के अनुसार |
पानी | 1/2 गिलास |
चीनी | 600 gm (पिसी हुई) |
बादाम | 1/2 कटोरी (काटा हुआ) |
बादाम | 1/2 कटोरी (भिगोकर छिला हुआ) |
काजू | 1/4 कटोरी (काटा हुआ) |
किशमिश | 1/4 कटोरी |
छोटी इलाइची | 1/2 कटोरी (पीसा हुआ) |
केसर | 1/2 छोटा चम्मच (भिगोया हुआ) |
मिश्री | 1 बड़ा चम्मच |
सूखा नारियल | 1/2 कटोरी (काटा हुआ) |
Recipe Of Churma In Hindi – (Procedure)
- एक बड़े bowl में 1 किलो आटा डालिये। आटे के बीच में एक गड्ढा खोदें और उसमें 250 ग्राम घी डालें। आटे और घी को हल्के हाथों से मिला लीजिए। (आटे में घी डालने से पहले ध्यान रहे कि घी को पहले गरम कर लें ताकि वह पिघल जाए)।
- जब घी और आटा अच्छे से mix हो जाएं तो आटे और घी के मिश्रण में धीरे-धीरे गुनगुना पानी डालें। धीरे-धीरे पानी डालते हुए आटे को गूंद कर तैयार कर लीजिए।
- आटा ज्यादा नरम या ज्यादा सख्त नहीं होना चाहिए।
- आटा गूथने के बाद, आटे से छोटी-छोटी लोई बनाकर अलग रख लीजिए।
- एक कढ़ाही में तलने के लिए पर्याप्त घी डालकर गरम करें।
- अब आटे की लोई को गरम घी में डालिये। इन्हें तब तक fry करें जब तक इनका रंग medium brown न हो जाए। (इन्हें धीमी आंच पर ही पकाएं ताकि ये अंदर तक पक जाएं। तेज आंच पर पकाने से अंदर से कच्चा रह जाएगा और बाहरी सतह जल्दी brown हो जाएगी)।
- लोइयों को प्लेट में निकाल लीजिए और थोडा़ सा ठंडा होने दीजिए।
- इन लोइयों को mixer grinder में डालिये और दरदरा होने तक पीस लीजिये।
- चूरमा छलनी की मदद से चूरमा को छान लें। (हम चूरमा छलनी का उपयोग यह सुनिश्चित करने के लिए करते हैं कि कोई बड़े कण न हों। अगर बड़े कण हैं तो हम इसे फिर से पीस सकते हैं)।
- चूरमा को कढ़ाई में डालिये और चूरमा को हम भून लेंगे। आंच धीमी ही रखें, ताकि यह जले नहीं और समान रूप से भुन जाए। (अगर चूरमा अधिक मात्रा में है तो इसे batches में पकाएं)।
- चूरमा को बड़े चम्मच से चलाते रहिये।
- अब 2 बड़े चम्मच घी लें जिसमें हमने चूरमा लोइयों को डीप फ्राई किया था और चूरमा भून लीजिये।
- चूरमा को किसी बड़ी प्लेट में निकाल लीजिये और चूरमा को ठंडा होने के लिये चारों ओर फैला दीजिये।
- 600 ग्राम चीनी लेकर उसे पीसकर बारीक चीनी powder बना लें। इसे चूरमे में डाल दें।
- 1/2 कटोरी बादाम को छोटे टुकड़ों में काट के चूरमा में डाल दे।
- 1/2 कटोरी भीगे और छिले हुए बादाम को छोटे टुकड़ों में काट के चूरमा में डाल दे।
- 1/4 कटोरी काजू को chop करके चूरमा में डाल दे।
- 1/4 कटोरी किशमिश चूरमा में डाल दे।
- 1/2 कटोरी छोटी इलाइची को पाउडर बना के चूरमा में डाल दे।
- 1 छोटा चम्मच भिगोया हुआ केसर में थोरा सा गुनगुने पानी दाल के चूरमा में डाल दे।
- 1/2 गिलास गुनगुना पानी चूरमा में डाल के सब कुछ mix करे।
- चूरमा लगभग तैयार है बस 1 बड़ा चम्मच मिश्री और 1/2 कटोरी कटा हुआ सूखा नारियल डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और आपका चूरमा परोसने के लिए तैयार है।
Conclusion
चूरमा बनाना मुश्किल नहीं है बस इसके लिए थोरा टाइम होना चाहिए बस। इस recipe of churma in hindi में ज़ादा सामग्री भी नहीं है और आपके घरों में जरूर मिल जाएंगे। इतनी बड़ी मात्रा में चूरमा बनाने के लिए बस आपको बड़े बर्तनों की जरूरत होगी।
अगर आपको अकेले चूरमा बनाने के लिए ज़ादा मेहनत लगती है तो आप किसी की मदद ले ले। इससे आपका काम भी बट जाएगा और चूरमा जल्दी भी बनेगा।
आप को मैं दाल-बाटी भी बनाना सिखाऊंगी तो आप दाल-बटी चूरमा एक साथ खा के इसका लुफ्त उठा सकते है।
अन्य पढ़े :
Easy Besan Chakki Recipe In Hindi (बेसन की बर्फी) (2023)
सूजी और मैदा का पुआ कैसे बनता है | Pua Recipe In Hindi
FAQ
चूरमा का अर्थ क्या है?
चूरमा एक मशहूर मिठाई है राजस्थान की। इस्से और भी जगह बनाया जाता है पर सबसे ज्यादा प्रसिद्ध राजस्थान का चूरमा होता है। चूरमे को प्रसाद के रूप में भी दिया जाता है और विशेष अवसरों में ही बनाते है।
क्या चूरमा सेहत के लिए अच्छा है?
चूरमा में बोहोत मात्रा में चीनी होता है और हम सब को पता है चीनी सेहत के लिए अच्छी नहीं होती। चूरमा को विशेष अवसरों में ही खाया करे।
चूरमा मीठा होता है?
चूरमा या तो चीनी या फिर गुड का बनता है तो ये स्वाद में भी मीठा होता है।
आप चूरमा के साथ क्या खाते हैं?
सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली combination चूरमा के साथ है दाल और बाती की। ये dish भी राजस्थान से ही आई है और बहुत ही टेस्टी लगती है।