बाजार जैसे समोसे बनाने की विधि | Samosa Banane Ki Vidhi

 

Samosa Banane Ki Vidhi

बाजार जैसे समोसे बनाने की विधि | Samosa Banane Ki Vidhi

जब बारिश होती है तो हमारे मन में क्या आता है कि हम क्या खाएं-पीएं। मैं आपको बताऊंगी, वो है समोसा और चाय। समोसा तो आसान से किसी भी दुकान से खरीदा जा सकता है पर इसको घर में कैसे आप बना सकते हैं वो मैं आपको samosa banane ki vidhi मैं सिखाऊंगी।

बाजार जैसे समोसे बनाने की विधि आप बहुत ही आसान से सीख सकते हैं। समोसे को समय के साथ एक street-food की तरह मशहूर हो गया। तो हम समोसे में बाज़ार वाले ही flavour पसंद करते हैं। एक standard samosa banane ka tarika नही होता है। आपके घर में आसानी से उपलब्ध होगी समोसा बनाने की सामग्री। कुरकुरा समोसा बनाने के लिए मेरी विधि को follow करें।

Samosa Banane Ki Vidhi
Samosa Banane Ki Vidhi

बाजार जैसे समोसे बनाने की विधि | Samosa Banane Ki Vidhi – (INGREDIENTS)

 

समोसा बनाने की सामग्री – DOUGH PREPARATION

सामग्री मात्रा
मैदा 200 gm
अजवायन 1/2 छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
तेल 4 बड़े चम्मच
पानी आवश्यकता के अनुसार

 

समोसा बनाने की सामग्री – ALOO STUFFING

सामग्री मात्रा
उबले आलू 6
तेल 2 बड़े चम्मच
हरी मिर्च 3 से 4 (कटा हुआ)
अदरक 2 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
लहसुन 10 से 12 कलियाँ (कद्दूकस की हुई)
हरे मटर 25 ग्राम (ताजा/जमा हुआ)
हल्दी 1/3 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 1/3 छोटा चम्मच
काजू 10 से 12
जीरा पाउडर 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
हरि धनिया 1/3 कप (कटा हुआ)
आमचूर पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
चाट मसाला 1/2 छोटा चम्मच

बाजार जैसे समोसे बनाने की विधि | Samosa Banane Ki Vidhi – (PROCEDURE)

For Dough Preparation

  1. एक बाउल में मैदा, अजवाइन और नमक डालें। इन सभी सामग्रियों को एक साथ मिला लें।
  2. Bowl में तेल डालिये और तेल को मैदा में मिला दीजिये। अपने हाथों से मिलाएं ताकि यह अच्छी तरह से mix हो जाए। (आटे में तेल लगाने से समोसे की बाहरी परत कुरकुरी बनती है)।
  3. कटोरे में धीरे-धीरे पानी डालें और साथ ही इसे मिलाते हुए आटा गूंथ लें। समोसे का आटा थोड़ा सख्त होना चाहिए और ज्यादा नरम नहीं होना चाहिए।
  4. सारा मैदा और अन्य सामग्री मिल जाने के बाद इसे 1 मिनिट तक और मसल लीजिए।
  5. इसे ढककर 15 से 20 मिनट के लिए अलग रख दें।

For Aloo Stuffing Preparation

  1. Masher की सहायता से आलू को mash कर लीजिये। आलू को paste की तरह mash नहीं करना चाहिए। आलू के कुछ छोटे टुकड़े भी रख लीजिये।
  2. एक कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये। कढ़ाई में हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक और कद्दूकस किया हुआ लहसुन डालिये और मध्यम आंच पर 1 मिनिट तक भूनिये।
  3. कढ़ाई में हरी मटर डाल दीजिए और मटर को मध्यम आंच पर 1 मिनिट तक पका लीजिए (अगर frozen मटर है तो 2 मिनिट तक पका लीजिए)।
  4. इसमें हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डाल कर अच्छे से मिला दीजिये।
  5. कटे हुए काजू डालकर सभी चीजों को मध्यम आंच पर 1 मिनिट तक भून लीजिए।
  6. 1 मिनट बाद mash किए हुए आलू को कढ़ाई में डाल दीजिए और mash किए हुए आलू और बाकी सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लीजिए।
  7. इसमें जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक डालें, अब आंच धीमी कर दें और 2 से 3 मिनट तक पकाएं।
  8. 2 से 3 मिनट बाद आंच बंद कर दें।
  9. कढ़ाई में कटा हुआ हरा धनियां डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये। अब इसे ठंडा होने दें।
  10. Stuffing के ठंडा होने पर इसमें आमचूर पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए। हमारी stuffing तैयार है।

To Fry Samosa

  1. Bowl से ढक्कन हटाकर dough की छोटी-छोटी लोइयां बना लीजिए।
  2. एक आटे की लोई लें और उस पर मैदा छिड़कें, उसे थोड़ा चपटा करें और छोटी रोटी या पूरी के आकार में बेल लें। इस पर फिर से मैदा छिड़कें और फिर से बेल लें।
  3. अब रोटी को 2 हिस्सों में काट लें चाकू की मदद से।
  4. एक भाग उठाइये और किनारों पर उंगली से पानी लगा दीजिये। इसे cone के आकार में बनाने के लिए दोनों किनारों को चिपका दें।
  5. इसमें आलू की stuffing डालें। इसे ऊपर से seal कर दीजिये और नीचे से भी अच्छी तरह seal कर दीजिये।
  6. अन्य सभी समोसे के लिए भी यही प्रक्रिया दोहराएँ।
  7. एक कढ़ाई में तलने के लिए पर्याप्त तेल डालें। इसे गर्म करें और मैदे की एक छोटी सी लोई तेल में डालें। अगर मैदे की लोई में तुरंत बुलबुले बनकर सतह पर आ जाए तो तेल समोसे तलने के लिए पर्याप्त गरम है।
  8. मैदे की उस छोटी सी लोई को तेल से निकाल लीजिये।
  9. आंच धीमी कर दें और समोसे को कढ़ाई में डाल दें। (धीमी आंच पर समोसा अंदर तक पक जाएगा)।
  10. 2 मिनट तक एक तरफ से पकने दें फिर दूसरी तरफ पलट दें।
  11. हम बीच-बीच में समोसे को पलटते रहेंगे जब तक कि समोसे का रंग golden brown न हो जाए।
  12. इसे कढ़ाई से निकाल कर एक प्लेट में tissue paper बिछाकर रखें।
  13. समोसा हरी चटनी या tomato ketchup के साथ परोसने के लिए तैयार है।

Conclusion

Samosa banane ka tarika एक स्थान से दूसरे स्थान में अलग हो सकता है। समोसा एक भारतीय व्यंजन नहीं है, ऐसा माना जाता है कि इसकी उत्पत्ति middle-eastern देश से हुई है। लेकिन यह इतना लोकप्रिय हो गया है कि हर कोई यही मानता है कि इस्का origination भारत में हुआ है।

बाजार जैसे समोसे बनाने की विधि सीखे और इसे बनाके आप शाम को चाय के साथ खा सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। Samosa banane ki vidhi को मैंने बहुत ही सरल्ता से इस article में सम्झाया है।

अन्य पढ़े :

Palak Paneer Recipe In Hindi

FAQ

1 समोसा बनाने में कितना खर्चा आता है?

1 समोसा बनाने में आपको मुश्किल से 5 रुपये का खर्च आएगा क्योंकि इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्रियां आसानी से उपलब्ध हैं और खासकर अगर आप इसे थोक में बनाते हैं तो यह आपको और भी कम खर्च आएगा।

समोसा में क्या क्या पाया जाता है?

समोसा मैदा, आलू, हरी मटर, काजू, हरी धनिया और कुछ मसालों से बनाया जाता है। इन सामग्रियों का मिश्रण समोसे को स्वादिष्ट बनाता है।

समोसे को फ्रीज कैसे करते हैं?

हां, आप पके हुए समोसे को फ्रीज कर सकते हैं। समोसे को zip-lock प्लास्टिक बैग में डालकर फ्रीजर में रख दें।

समोसे के साथ कौन सी चटनी अच्छी लगती है?

हरी चटनी, इमली चटनी और tomato ketchup के साथ समोसा का स्वाद और भी अच्छा लगता है।

Leave a Comment

Recipe Rating