तिल के लड्डू कैसे बनते हैं | Til Ke Laddu Banane Ki Vidhi

 

Til Ke Laddu Banane Ki Vidhi

तिल के लड्डू कैसे बनते हैं | Til Ke Laddu Banane Ki Vidhi

सर्दियों में तिल के लड्डू खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। अगर आप जांना चाहते हैं की तिल के लड्डू कैसे बनते हैं तो इस article में til ke laddu banane ki vidhi detail में समझायी है मैने। तिल के लड्डू बनाने के लिए सामग्री बहुत ज्यादा नहीं चाहिए। इसको बनाने के लिए आपके घर में इसकी सामग्री पहले से होंगी।

तिल के लड्डू बनाने के तरीके अलग-अलग होते हैं पर जो पारंपरिक तिल के लड्डू होते हैं उनमें सिर्फ 2 से 3 सामग्रियां होती हैं। सर्दियों के दौरान गुड़ और तिल का सेवन अच्छा माना जाता है। आपको खासतौर पर इसे तभी बनाना चाहिए और कुछ महीनों तक स्टोर करके रखना चाहिए और इसके स्वाद और फायदों का आनंद लेना चाहिए।

त्योहारों में भी इसे बनाया जाता है खास कर के मकर संक्रांति के समय। आप अपने परिवार वालो के साथ मिलकर इसे बना सकते हैं। इस लड्डू को tilgul भी बोला जाता है। इस लड्डू की खुशबू आपको इसे खाने के लिए ललचा देगी। तो til ke laddu banane ki vidhi सीखिये और काफी बना के store करिएगा वरना जल्दी, ये लड्डू ख़त्म हो जाएंगे।

Til Ke Laddu Banane Ki Vidhi
Til Ke Laddu Banane Ki Vidhi

तिल के लड्डू कैसे बनते हैं | Til Ke Laddu Banane Ki Vidhi – (INGREDIENTS)

सामग्री मात्रा
तिल (white sesame seeds) 2 कप
घी 2 छोटे चम्मच
गुड़ (jaggery) 1 कप
काजू (काटा हुआ) 2 बड़े चम्मच
बादाम (काटा हुआ) 2 बड़े चम्मच
छोटी इलाइची (पाउडर) 7 से 8

तिल के लड्डू कैसे बनते हैं | Til Ke Laddu Banane Ki Vidhi – (PROCEDURE)

  1. एक कढ़ाई गर्म करें और उसमें तिल डालें।
  2. तिल को हल्का भूरा होने तक भूनिये। (इसे लगातार चलाते रहें)।
  3. जब आप देखें कि यह थोड़ा फूल गया है और हल्के भूरे रंग का हो गया है तो इसका मतलब है कि यह अब अच्छी तरह से भुन गया है। (याद रखें हम इसे बहुत ज्यादा भूनेंगे नहीं वर्ना ये स्वाद में कड़वे हो जायेंगे)।
  4. अपने हाथ में कुछ तिल के बीज लें और उन्हें अपनी उंगलियों से कुचलने की कोशिश करें। अगर ये आसानी से crush हो जाएं तो ये अच्छे से भुन गया है।
  5. अब भुने हुए तिल को दो बराबर हिस्सों में बांट लें। एक भाग को ऐसे ही रखें और दूसरे भाग को मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें। (इसे बारीक पाउडर न बनाएं, इसे दानेदार रखें)।
  6. अब दोनों हिस्सों को एक plate में एक साथ मिला लें।
  7. उसी कढ़ाई को गर्म करें, उसमें गुड़ डालें और उसे तोड़ लें ताकि वह आसानी से पिघल जाए।
  8. जब गुड़ पिघल जाए तो आंच बंद कर दीजिए।
  9. जब गुड़ थोड़ा ठंडा हो रहा हो, सूखे मेवे (काजू और बादाम) काट लें और छोटी इलाइची को पीसकर पाउडर बना लें।
  10. गुड़ के थोड़ा ठंडा होने के बाद गुड़ में तिल, कटा हुआ काजू, कटे हुए बादाम, पिसी हुई छोटी इलाइची डाल दीजिए। (गुड थोड़ा गर्म होना चाहिए, पूरी तरह ठंडा नहीं होना चाहिए)।
  11. मिश्रण को एक प्लेट में निकाल लीजिए और थोड़ा गर्म रहते हुए ही इन्हें आकार देंगे, नहीं तो ज्यादा ठंडा होने पर ये सख्त हो जायेंगे।
  12. हथेली पर थोड़ा सा घी लगाएं और मिश्रण का थोड़ा सा हिस्सा हाथ में लेकर छोटे-छोटे गोल आकार के लड्डू बना लें। यही प्रक्रिया सभी लड्डुओं के लिए करें।
  13. अब आप इन लड्डुओं को पूरी तरह से ठंडा होने के बाद खा सकते हैं।
  14. आप इसे एक एयर टाइट कंटेनर में एक महीने तक स्टोर करके भी रख सकते हैं और इतने लंबे समय तक इसके स्वाद और फायदे का लुत्फ उठा सकते हैं।

तिल के लड्डू के फायदे

  • यह विशेष रूप से सर्दियों के दौरान ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत है।
  • आप इसका उपयोग बालों के growth के लिए भी कर सकते हैं क्योंकि इसमें ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो बालों के growth को बढ़ावा देते हैं।
  • पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोग इसका सेवन करके उस समस्या को एक स्तर तक हल कर सकते हैं।
  • यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।
  • इसमे फाइबर की भी मात्रा अच्छी है जिससे पेट की समस्याएं हल हो सकती हैं।

Conclusion

मुझे उम्मीद है कि मैंने आपका ये सवाल की तिल के लड्डू कैसे बनते हैं इस til ke laddu banane ki vidhi मैं आसान तरीके से समझा दिया होगा। आप जरूर try करें ये रेसिपी अपने घर में। मुझे यकीन है कि आप दोबारा बाज़ार से ये लड्डू नहीं लाएंगे और हमेशा घर पर बनाएंगे। इस रेसिपी में मैंने सफेद तिल के लड्डू बनाये हैं। 

तिल के लड्डू की चाशनी पे आप खास ध्यान दीजिएगा। जब आप लड्डू बना रहे हों तो वो ना बहुत ज्यादा गरम हो और ना वो बहुत ठंडा हो। बहुत ठंडा हो जाएगा तो चाशनी सक्त हो जाएगी फिर लड्डू बनने में दिक्कत होगी। 

अन्य पढ़े :

चूरमा बनाने की विधि

FAQ

तिल के लड्डू खाने से क्या लाभ होता है?

तिल के लड्डू के फायदे बहुत होते हैं। ये सर्दियों के समय खाना बहुत अच्छा माना जाता है। सर्दियों में तिल के लड्डू खाने से energy मिलती है। ये बाल विकास में भी मददगार होता है। इसमे फाइबर और प्रोटीन की मात्रा काफी होती है।

तिल के लड्डू कब खाना चाहिए?

तिल की तासीर गरम होती है तो सर्दियों में तिल के लड्डू खाना सबसे अच्छा माना जाता है।

तिल से क्या क्या बना सकते हैं?

तिल से तिल के लड्डू बन सकते हैं, क्रिस्पी हनी चिकन में डाला जाता है, तिल की चिक्की बनती है और तिल के नान बनते हैं।

तिल के लड्डू Fast में खा सकते हैं क्या?

हां आप Fast में तिल के लड्डू खा सकते हैं।

सुबह खाली पेट तिल खाने से क्या होता है?

अगर आप सुबह भुने हुए तिल चबाते हैं तो यह आपके दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

क्या गुड़ के साथ तिल खा सकते हैं?

बिल्कुल, तिल के लड्डू में तिल और गुड़ का वह सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। तिल के लड्डू इन्हें दोनों सामग्री से मुख्य रूप से बनाते हैं।

तिल की तासीर क्या होती है?

तिल की तासीर गरम होती है। इसे मुख्य रूप से सर्दियों में जरूर खाये।

क्या तिल के कारण वजन बढ़ता है?

अगर इसे कम मात्रा में खाया जाए तो यह आपका वजन कम करने में मदद करेगा लेकिन अगर इसे अधिक मात्रा में खाया जाए तो आपका वजन बढ़ जाएगा।

Leave a Comment

Recipe Rating