बाजार जैसा ढोकला बनाने की विधि | Khaman Kaise Banate Hain

 

Khaman Kaise Banate Hain

बाजार जैसा ढोकला बनाने की विधि | Khaman Kaise Banate Hain

खमन ढोकला खाने का मन किसका नहीं होता है। यह है ही बहुत स्वादिष्ट। यह पीले रंग की spongy dish है। अगर आप जांना चाहते हैं कि khaman kaise banate hain तो यह बाजार जैसा ढोकला बनाने की विधि पढ़े और अपने घर में इसे जरूर बनाएं।

यह सरल और कुछ सामग्रियों से बनाया जाता है जो आपकी रसोई में आसानी से उपलब्ध होंगे। इस dish का origin गुजरात में हुआ था। ढोकला अब सिर्फ गुजरात में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में प्रसिद्ध है। इसे आप सुबह के नाश्ते या शाम के नाश्ते के लिए बना सकते हैं।

यह अब पूरे भारत में इतने लोगों द्वारा पसंद किया जाता है कि इसकी रेसिपी में कई विविधताएँ आ गई हैं। ये उनमें से सबसे simple recipe है। इस dish के लिए उपकरण भी ज्यादा नहीं चाहिए, सिर्फ एक कटोरा, ढक्कन के साथ एक कढ़ाई, एक stand (trivet) और एक प्लेट।

Khaman Kaise Banate Hain
Khaman Kaise Banate Hain

बाजार जैसा ढोकला बनाने की विधि | Khaman Kaise Banate Hain -(INGREDIENTS)

ढोकला बनाने की सामग्री

TO STEAM-COOK THE DHOKLA

सामग्री मात्रा
बेसन (चने का आटा/chickpea flour) 2 कप
चीनी 1 छोटा चम्मच
नमक स्वाद के अनुसार
नींबू का रस 1 नींबू
खाना पकाने का तेल 1 बड़ा चम्मच
पानी आवश्यकता अनुसार
बेकिंग सोडा 1/4 छोटा चम्मच

FOR TADKA

सामग्री मात्रा
चीनी 1 छोटा चम्मच
तेल 1 बड़ा चम्मच
राइ 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च (काटा हुआ) 2
करी पत्ते 10 से 15
हींग एक चुटकी
हरि धनिया (काटा हुआ) 2 बड़े चम्मच

बाजार जैसा ढोकला बनाने की विधि | Khaman Kaise Banate Hain – (PROCEDURE)

  1. एक bowl में बेसन, चीनी, नमक, नींबू का रस और तेल डालें।
  2. Semi-thick घोल बनाने के लिए bowl में धीरे-धीरे पानी डालें (यह बहुत पतला या बहुत गाढ़ा नहीं होना चाहिए)। Smooth घोल बनाएं और इसमें कोई lumps नहीं रहनी चाहिए।
  3. बैटर को 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये।
  4. एक बड़ी कढ़ाई में एक स्टैंड (ट्रिवेट) रखें और उसमें स्टैंड (ट्रिवेट) की ऊंचाई से थोड़ा नीचे पानी भरें। पानी को उबाल लें।
  5. एक 1 से 2 इंच गहरी प्लेट लीजिए और पूरी प्लेट पर थोड़ा सा तेल लगा लीजिए। (पूरी प्लेट में तेल लगा लेते हैं ताकि ढोकला प्लेट में चिपके नहीं)।
  6. अब प्लेट को कढ़ाई में डाल दीजिए।
  7. एक कटोरी में बेकिंग सोडा और थोड़ा सा पानी डालें।
  8. 10 मिनिट बाद हमारा बैटर सेट हो जायेगा, बैटर में हम बेकिंग सोडा पानी डाल देंगे। इन्हें अच्छे से मिला लीजिए, lumps नहीं रहनी चाहिए।
  9. अब तैयार बैटर को तेल लगी प्लेट में डालें (बैटर को अपने आप सेट होने दें, इसे हिलाएं नहीं)। अब कढ़ाई को ढक्कन से ढक दें और 10 मिनट तक पकने दें।
  10. 10 मिनिट बाद हमारा ढोकला बनकर तैयार हो जायेगा। ढक्कन हटाएं और टूथपिक लें और ढोकले पर छेद करें, अगर यह सूखकर बाहर आ जाए तो इसका मतलब है कि यह तैयार है और अगर यह गीला निकलता है तो आपको इसे कुछ देर और पकाना होगा।
  11. जब यह पक जाए तो प्लेट को कढ़ाई से हटा दीजिए और कढ़ाई को भी गैस से उतार लीजिए।
  12. अब हम तड़का तैयार करेंगे। एक कटोरी में चीनी और पानी डालिये और चीनी को इसमें घोल लीजिये।
  13. एक तड़का पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये।
  14. तेल गरम होने पर इसमें राई डालें और इन्हें चटकने दें।
  15. इसमें कटी हुई हरी मिर्च, करी पत्ता और चुटकी भर हींग डाल दीजिये।
  16. अब इस तड़के को चीनी पानी की कटोरी में डालें।
  17. अब इस तड़के वाले मिश्रण को खमन ढोकला के ऊपर डालें।
  18. 2 मिनिट बाद ढोकला को टुकड़ों में काट लीजिये।
  19. ढोकला को हरी धनिया से garnish करे और हरी चटनी के साथ परोसें।

Conclusion

बाजार जैसा ढोकला बनाने की विधि पढ़ने के बाद आप ये समझ गए होंगे की khaman kaise banate hain। कई लोग ईनो से भी ढोकला बनाते हैं तो ईनो से ढोकला बनाने की रेसिपी भी मैं आपको सिखाऊंगा।

अपने परिवार के लिए गरम-गरम ढोकला बनाएं और उन्हें खुश करें। बारिश के दिनों में ढोकला खाना बहुत अच्छा लगता है। ढोकले के बाद गरमा गरम चाय की तो बात ही कुछ और है।

अन्य पढ़े :

बाजार जैसे समोसे बनाने की विधि

FAQ

250 ग्राम ढोकला में कितने पीस होते हैं?

अगर ढोकला medium size का है तो 250 ग्राम और 6 टुकड़े होंगे और अगर बड़ा size है तो 250 ग्राम और 5 टुकड़े होंगे।

1 किलो में ढोकला के कितने पीस होते हैं?

अगर ढोकला का साइज मीडियम है तो 1 किलो में 24 टुकड़े होंगे और अगर बड़ा साइज है तो 1 किलो में 20 टुकड़े होंगे।

ढोकला का बैटर किस चीज से बनता है?

ढोकला का घोल बेसन, नमक, चीनी, नींबू का रस, तेल, पानी और बेकिंग सोडा से बना होता है।

ढोकला स्पंजी न हो तो क्या करें?

अगर आप चाहते हैं कि ढोकला स्पंजी बने तो बैटर मीडियम-मोटा होना चाहिए। यह बहुत पतला या बहुत गाढ़ा नहीं होना चाहिए। जब आप बेकिंग सोडा डालें तो बैटर को ज्यादा न फेंटें, बस इतना मिलाएं कि वह बैटर में अच्छे से फैल जाए।

ढोकला में चीनी डाली जाती है?

हां, ढोकला के बैटर में और ढोकला के तड़के में भी चीनी डाली जाती है।

ढोकला खाने से क्या फायदा है?

ढोकला प्रोटीन का अच्छा स्रोत और फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसमें vitamins और minerals भी अच्छी मात्रा में होते हैं।

ढोकला के साथ क्या खाना चाहिए?

ढोकला के साथ हरी चटनी सबसे ज्यादा स्वादिष्ट लगती है।

ढोकला कौन से देश का खाना है?

ढोकला का origin भारत के राज्य गुजरात में हुआ था। ये dish बहुत centuries से भारत में बनती है। अब तो ये सिर्फ गुजरात में ही नहीं, पूरे भारत में मशहूर हो चुकी है।

क्या ढोकला पेट पर हल्का होता है?

ढोकला एक बहुत ही हल्का व्यंजन है और यह आसानी से पच जाता है। इससे पेट पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता है।

Leave a Comment

Recipe Rating