नारियल के लड्डू कैसे बनते हैं | Nariyal Ke Laddu Recipe In Hindi

Nariyal Ke Laddu Recipe In Hindi

नारियल के लड्डू कैसे बनते हैं | Nariyal Ke Laddu Recipe In Hindi

नारियल के लड्डू किसे नहीं पसंद हैं। चाहे वो बुज़ुर्ग हो या बच्चे हो सबको नारियल के लड्डू पसंद हैं। अगर आप जांना चाहते हैं की नारियल के लड्डू कैसे बनते हैं तो nariyal ke laddu recipe in hindi पढ़े और अपने घर पर बनाएं स्वादिष्ट sukhe nariyal ke laddu।

नारियल के बहुत सारे फायदे हैं। ऐसे कई व्यंजन हैं जो नारियल की मदद से बनाए जा सकते हैं। लेकिन नारियल का उपयोग मुख्य रूप से मीठे व्यंजनों के लिए किया जाता है। पुराने समय में हम भारत में बीमारियों को ठीक करने के लिए औषधि के रूप में लड्डू का उपयोग करते थे। अब इसका उपयोग सिर्फ मीठे व्यंजन के रूप में किया जाता है।

बिना मावा के नारियल के लड्डू अगर आप बनाना चाहते हैं तो ये nariyal ke laddu recipe in hindi में detail में सिखाया है मैंने। आप ये कच्चा नारियल का लड्डू ज़्यादा मात्रा में बना सकते हैं, 1 सप्ताह के लिए स्टोर करके भी रख सकते हैं।

Nariyal Ke Laddu Recipe In Hindi
Nariyal Ke Laddu Recipe In Hindi

नारियल के लड्डू कैसे बनते हैं | Nariyal Ke Laddu Recipe In Hindi – (INGREDIENTS)

सामग्री सामग्री
घी 2 बड़े चम्मच
दूध (फुल क्रीम) 1 कप
चीनी 1 कप
दूध का पाउडर (Milk powder) 1/2 कप
नारियल बुरादा (desiccated coconut) 400 ग्राम/4 कप
नारियल बुरादा (desiccated coconut) 1 कटोरी (लड्डुओं पर कोटिंग करने के लिए)

नारियल के लड्डू कैसे बनते हैं | Nariyal Ke Laddu Recipe In Hindi – (PROCEDURE)

  1. एक बड़ी कढ़ाई गर्म करें और उसमें घी डालें और घी भी गर्म करें।
  2. घी अच्छे से गर्म हो जाने पर आंच धीमी कर दीजिए और कड़ाही में नारियल बुरादा डाल दीजिए।
  3. सूखे नारियल को धीमी आंच पर 2 से 3 मिनिट तक भून लीजिए (भूनने से नारियल की अच्छी खुशबू आएगी)। याद रखें कि इसे लगातार चलाते रहें नहीं तो यह जल सकता है।
  4. जब सूखे नारियल का रंग सफेद से off-white हो जाए तो इसका मतलब है कि वह अच्छे से भुन गया है।
  5. जब आप नारियल बुरादे को 2 से 3 मिनट तक भून लें और उसका रंग off-white हो जाए तो फुल क्रीम दूध को कढ़ाई में डालें और अच्छी तरह मिला लें।
  6. 1 से 2 मिनट तक पकाएं ताकि यह दूध को अच्छे से सोख ले। इसे लगातार चलाते रहें।
  7. जब नारियल बुरादा दूध को अच्छे से सोख ले तो इसमें चीनी डाल दीजिए (चीनी आप अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा डाल सकते हैं)। धीमी आंच पर इसे अच्छे से मिलाएं।
  8. अब आप देखेंगे कि चीनी डालने के बाद मिश्रण थोड़ा गीला हो गया है, ऐसा इसलिए क्योंकि चीनी पिघल चुकी है और इससे मिश्रण पहले की तुलना में थोड़ा गीला हो गया है।
  9. चीनी अच्छे से पिघल जाने के बाद हम इसमें मिल्क पाउडर डालेंगे। मिल्क पाउडर लड्डू को बांधने में मदद करता है।
  10. मिल्क पाउडर डालकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं।
  11. आंच बंद कर दें और हमारा मिश्रण लड्डू बनाने के लिए तैयार है।
  12. मिश्रण को थोड़ा ठंडा करने के लिए एक प्लेट में रख लीजिए। हम इसे पूरी तरह से ठंडा नहीं करेंगे, जब हम लड्डू बनाएंगे तो यह थोड़ा गर्म होना चाहिए।
  13. अब हम लड्डुओं को आकार देंगे। मिश्रण का एक छोटा सा हिस्सा हाथ में लें और इसे गोल आकार दें।
  14. नारियल बुरादा की कटोरी में लड्डू डालकर पूरी तरह लपेट दीजिए। यह बाजार वाला लड्डू लुक देता है।
  15. अब लड्डू तैयार हैं।

Conclusion

मुझे आशा है कि आपके मन का प्रश्न की नारियल के लड्डू कैसे बनते हैं “nariyal ke laddu recipe in hindi” पढ़ के दूर हो गया होगा। ये बिना मावा के नारियल के लड्डू आपके घर में रखी सामग्री से बन सकते है, इसको बनाने के लिए सिर्फ 5 से 6 चीज़ों की ज़रूरत होती है। इन्हे बनाने में ज़ादा वक़्त भी नहीं लगता हैं।

अपने परिवार के लिए ये गोल, स्वादिष्ट और healthy लड्डू बनाएं और इनका आनंद लें।

अन्य पढ़े :

तिल के लड्डू कैसे बनते हैं

FAQ

कौन से लड्डू खाना चाहिए?

वैसे तो बहुत सारे प्रकार के लड्डू होते हैं। लड्डू मीठे होते हैं तो लोग इन्हें unhealthy कहते हैं। पर कुछ लड्डुओं को healthy भी कहा जाता है जैसे कि तिल के लडडू, dry fruit लडडू और नारियल लडडू।

गर्मियों में कौन से लड्डू खाए जाते हैं?

गर्मियों के दौरान आटे के लड्डू सबसे अच्छे माने जाते हैं। आटा खुद तो healthy है ही, गर्मी के दिनों में यह हमें ऊर्जा भी देता है।

सबसे ताकतवर लड्डू कौन सा है?

सूखे मेवे के लड्डू सभी लड्डुओं में से सबसे healthy माने जाते हैं। अन्य healthy लड्डू भी हैं, जो नारियल के लड्डू, तिल के लड्डू, बेसन के लड्डू और आटे के लड्डू हैं।

1 किलो में कितने लड्डू चढ़ाते हैं?

यदि हम मान लें कि 1 लड्डू 40 ग्राम का है तो 1 किलो में 25 टुकड़े होंगे और यदि मान लें कि 1 लड्डू 50 ग्राम है तो 1 किलो में 20 टुकड़े होंगे।

1 लड्डू में कितनी कैलोरी होती है?

1 नारियल के लड्डू में 120 कैलोरी होती है।

नारियल के लड्डू खाने से क्या होता है?

नारियल खाना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें उच्च मात्रा में फाइबर होता है और यह शरीर के कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रण में रखता है।

लड्डू को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

लड्डू को अंग्रेजी में लड्डू ही कहते हैं।

लड्डू को लंबे समय तक कैसे सुरक्षित रखें?

लड्डुओं को कांच के कन्टेनर में डाल कर फ्रिज में रख दीजिये। इनका सेवन आप अधिकतम 7 दिनों तक कर सकते हैं।

Leave a Comment

Recipe Rating