बेसन कढ़ी बनाने की विधि | Besan Ki Kadhi Banane Ki Vidhi | Besan Kadhi Recipe In Hindi

बेसन की कढ़ी गर्मी में खाने में बहुत अच्छी लगती है। मैं आज आपको besan ki kadhi banane ki vidhi बताउंगी। ये बहुत ही जल्दी बनने वाली विधि है।

Besan ki kadhi बहुत अलग-अलग प्रकार से बंती है। मैं आपको बहुत ही simple kadhi recipe सिखाऊंगी। जब आपका सब्ज़ियां खा के मन भर जाए तब आप ये रेसिपी ज़रूर try कर सकते हैं अपने घर में।

besan ki kadhi banane ki vidhi
Besan Ki Kadhi Banane Ki Vidhi

 

Besan Ki Kadhi Banane Ki Vidhi | Besan Kadhi Recipe In Hindi (Ingredients) –

For Besan Pakodas:

सामग्री मात्रा
बेसन 200 ग्राम
प्याज 2 मध्यम (कटा हुआ)
हरी मिर्च 2 (कटा हुआ)
हरि धनिया 2 बड़ी छम्मच (कटी हुई)
हल्दी 1/2 छोटा चम्मच
नमक स्वाद के अनुसार
पानी आवश्यकता के अनुसार

For Besan Kadhi:

सामग्री मात्रा
बेसन 50 ग्राम
दही 100 ग्राम
पानी बेसन का 6 गुना
तेल 2 बड़ी छम्मच
हरि मिर्च 2 (कटा हुआ)
लहसुन की कली 16
सूखी (साबुत) लाल मिर्च 4
मेथी के बीज 1/2 छोटा चम्मच
साबुत धनिया 1 छोटा चम्मच
जीरा 1 छोटा चम्मच
हींग 2 चुटकी
करी पत्ते 15
प्याज 1 (कटा हुआ)
हल्दी 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 1 (कटा हुआ)
नमक स्वाद के अनुसार

For Tadka:

सामग्री मात्रा
तेल 2 छोटे चम्मच
करी पत्ते 10
लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच

Besan Ki Kadhi Banane Ki Vidhi | Besan Kadhi Recipe In Hindi (Procedure) –

For Besan Pakodas:

  1. Besan ki kadhi बनाने से पहले हम बेसन के पकौड़े बनाएंगे।
  2. बेसन के पकौड़े बनाने के लिए एक बड़ा bowl लीजिए और उसमें 200 ग्राम बेसन डाल दीजिए।
  3. अब इस बेसन में 2 बारीक कटी हुई प्याज डालिये, 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालिये, 2 बड़ी चम्मच बारीक कटी हरी धनिया डालिये, 1/2 छोटी चम्मच हल्दी डालिये और स्वादानुसार नमक डालिये।
  4. Bowl में धीरे-धीरे पानी डालें। (ध्यान रखें कि batter की consistency न ज्यादा गाढ़ी हो और न ज्यादा पतली। बैटर मध्यम-गाढ़ा होना चाहिए।)
  5. अब हम पकौड़े तलेंगे। सबसे पहले कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये। दूसरा, आपको अपने हाथ पर थोड़ा सा पानी लगाना होगा ताकि बैटर आपके हाथ में न लगे। हाथ में थोड़ा सा बैटर लेकर धीरे-धीरे तेल में डालें। धीमी आंच पर पकौड़े तलें ताकि अंदर तक पक जाएं।
  6. पकौड़ों को कढ़ाई से निकालिये और पानी से भरे प्याले में डालिये। (पानी कमरे के तापमान पर होना चाहिये)। ऐसा हम इसलिए करते हैं ताकि पकौड़े नरम रहें।

For Besan Kadhi:

  1. एक बड़े bowl में 50 ग्राम बेसन और 100 ग्राम दही डाल दीजिए। Bowl में बेसन से 6 गुना पानी डाल दीजिये। अच्छी तरह मिलाएं ताकि मिश्रण में बेसन की कोई भी गांठ न रह जाए।
  2. एक कढ़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल डालें और गरम होने दें।
  3. तेल के गरम होते ही 2 हरी मिर्च कटी हुई डाल दीजिए।
  4. जब हरी मिर्च का रंग बदलने लगे तो लहसुन की 16 कलियां डाल दें। कुछ सेकंड के लिए भूनें और फिर 4 साबुत लाल मिर्च को आधा तोड़कर कढ़ाई में डाल दें।
  5. 1/2 छोटा चम्मच मेथी दाना, 1 छोटा चम्मच साबुत धनिया, 1 छोटा चम्मच जीरा और 2 चुटकी हींग डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
  6. 15 करी पत्तों को जल्दी से धोकर सुखा लें और कढ़ाई में डाल दें। करी पत्ते डालने के तुरंत बाद कढ़ाई को ढक्कन से ढक दें ताकि जब यह फूटने लगे तो तेल बाहर न निकले।
  7. कढ़ाही में 1 बारीक कटा हुआ प्याज डालें। इसे तब तक फ्राई करें जब तक इसका रंग हल्का brown न हो जाए।
  8. 1/2 छोटा चम्मच हल्दी डालें।
  9. 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें।
  10. हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालने के बाद तुरंत ही बेसन और पानी का मिश्रण कढ़ाई में डालें। इसे चलाते रहें नहीं तो कढ़ी ठीक से नहीं बनेगी।
  11. अपने स्वाद के अनुसार नमक डाले।
  12. इसे धीमी आंच पर पकाएं और बीच-बीच में इसे चलाते रहें ताकि इसमें गांठ न पड़े।
  13. कुछ मिनिट बाद आप देखेंगे कि कढ़ी अब गाढ़ी होने लगी है। यही समय है जब आप कढ़ी में पकौड़े डालेंगे। फिर भी आंच धीमी ही रखें और इसे तब तक पकने दें जब तक यह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए। अपनी आवश्यकता के अनुसार गाढ़ापन रखें।

For Tadka:

  1. तड़का पैन में 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये।
  2. इसमें 10 करी पत्ते डाल दें।
  3. 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालें।
  4. आपका तड़का तैयार है। इस तड़के को कढ़ी में डालिये।
  5. कढ़ी को गरमा गरम चावल के साथ परोसिये।

Besan Ki Kadhi Banane Ki Vidhi | Besan Kadhi Recipe In Hindi (Conclusion) –

कढ़ी की 1 सर्विंग में लगभग 167 कैलोरी होती है। कढ़ी एक अत्यधिक पौष्टिक भोजन है। ज्यादातर लोग इसके स्वाद के कारण इसे पसंद करते हैं। यह एक आसान besan ki kadhi banane ki vidhi है।

कढ़ी बनाने की विभिन्न शैलियाँ भी हैं। उदाहरण के लिए, पंजाबी style, सिंधी style, राजस्थानी style और गुजराती style। कढ़ी को रोटी, परांठे और चावल के साथ परोसा जा सकता है। सबसे लोकप्रिय व्यंजन है कढ़ी चावल।

अन्य पढ़े :-

होटल जैसा पोहा बनाने की विधि | Poha Recipe In Hindi | Poha Banane Ki Vidhi

मिक्स वेज (ढाबा स्टाइल) | Mix Veg Recipe In Hindi | Mix Veg Recipe Dhaba Style In Hindi

FAQ

क्या बेसन रोज खाना अच्छा है?

बेसन सेहत के लिए अच्छा होता है। बेसन में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है। लेकिन हमेशा यह सलाह दी जाती है कि किसी भी चीज की अधिकता सेहत के लिए अच्छी नहीं होती है। इसलिए बेसन का सेवन कंट्रोल में रखें।

बेसन से क्या फायदे हैं?

अगर आप अपने आहार में बेसन को शामिल करते हैं तो आपके शरीर में खून की कमी नहीं होगी। बेसन में डायटरी फाइबर भी होता है जिससे आपका पाचन भी अच्छा रहेगा। यह आपकी हड्डियों को मजबूत करता है और आपको एनीमिया की समस्या का सामना नहीं करने देता है।

बेसन में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

बेसन में सबसे ज्यादा मात्रा में पाए जाने वाले विटामिन हैं विटामिन बी-1 (Thiamine), विटामिन बी-2 (Riboflavin) और विटामिन बी-9 (Pyridoxine और Folic Acid)।

क्या बेसन से गैस बनती है?

अगर आप अधिक मात्रा में बेसन का सेवन करते हैं तो इससे आपके पेट में गैस बन सकती है। बेसन को नियंत्रित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है।

क्या वजन घटाने के लिए रात में बेसन का चीला खा सकते हैं?

वजन कम करने के लिए बेसन का चीला खाना बहुत अच्छा विकल्प है। यह आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है और आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी, जो अंततः आपको वजन कम करने में मदद करेगा।

Leave a Comment