होटल जैसा पोहा बनाने की विधि | Poha Recipe In Hindi | Poha Banane Ki Vidhi

Poha एक बोहोत ही प्रसिद्ध dish है हमारे देश भारत का। Poha सबसे झटपट बनने वाला नाश्ता है। आप चाहे इसे सुबह खाये या शाम को चाय के साथ। इसको खाने से पेट ज़रूर भरता है। झटपट बनने के कारण यह बोहोत ही बनाना। होटल जैसा पोहा बनाने की विधि  पढ़िये और बनाना शुरू कर दीजिये पोहे को।

Poha को chivda भी कहा जाता है कई जगह। चिवड़े को चिवड़ा बनाने की मशीन से बनाया जाता है। चिवड़ा चावल का बनता है। देखने में चिवड़ा चिपटा हुआ चावल लगता है और वह चावल की तरह सफ़ेद रंग का हे होता है। अगर आपके मन में दुविधा है की poha kaise banaen तोह पढ़ते रहिये poha recipe in hindi

होटल जैसा पोहा बनाने की विधि
होटल जैसा पोहा बनाने की विधि

होटल जैसा पोहा बनाने की विधि | Poha Recipe In Hindi | Poha Banane Ki Vidhi – (Ingredients)

सामग्री मात्रा
पोहा (chivda) 3 कप
तेल 1 बड़ी चम्मच
हींग 1/4 छोटा चम्मच
राइ 1 छोटी चम्मच
हरी मिर्च 2 (कटी हुयी)
करी पत्ते 10 से 15
आलू 1/2 कप (कटी हुयी)
प्याज़ 1 बड़ा (कटा हुआ)
मटर 1/4 कप (उबले हुए)
हल्दी 1/4 छोटी चम्मच
मूंगफली 1 छोटी कटोरी
नींबू का रस 1 छोटा चम्मच
हरी धनिया 1/4 कप (कटी हुयी)
नमक स्वादअनुसार
सेव (आलू भुजिया) 3 बड़ी चम्मच

होटल जैसा पोहा बनाने की विधि | Poha Recipe In Hindi | Poha Banane Ki Vidhi – (Procedure)

  1. Poha बनाने का सबसे पहला step रहेगा कि 3 कप पोहा धो के रख ले। इसके लिए एक बड़ी छन्नी (strainer) ले और उसमें 3 कप poha डाले और tap के नीचे 3 से 4 seconds के लिए हल्के हाथ से poha को धो ले।
  2. Poha को छन्नी में 10 मिनट के लिए एक किनारे में रख दे ताकि वह अपना सारा पानी निकाल दे और वह थोड़ा सुख जाए।
  3. जब तक पोहा सुख रहा है तब तक हम बाकी की तैयारी कर लेंगे। एक कढ़ाई लीजिए और उसको गरम कर लीजिए medium आंच पे। फिर उसमें 1 बड़ी चम्मच तेल डालें और तेल को भी गरम होने दें।
  4. हम कढ़ाई में 1/4 छोटी चम्मच हींग डालेंगे। हींग डालते ही 1 छोटा चम्मच राय डालेंगे।
  5. राय जैसे ही चटकने लगे इसमें 2 कटी हुई हरी मिर्च और 10 से 15 करी पत्ता दाल दे। (ध्यान रखे करी पत्ता डालते ही तेल तेज़ से चटकाने लगेगा तो कढ़ाई के ढक्कन से कढ़ाई को 2 से 4 seconds के लिए ढक दे।
  6. ढक्कन खोलने के बाद हमने जो 1/2 कप आलू काट के रखे थे वो कढ़ाई में डाल देंगे और ढक्कन से कवर करके 4 मिनट के लिए लो फ्लेम पे पका ले। (आप चाहते हैं तो इसमें उबाल आलू डाल सकते हैं पर मैं कच्चे आलू डालना पसंद करती हूं उसका स्वाद अच्छा आता है। अगर आप पहले से उबले हुए आलू इस्तेमाल रहे हैं तो कढ़ाई को ढक्कन से ना कवर करें।)
  7. 4 मिनिट बाद ढक्कन खोलिये और आलू को चला दीजिये ताकि वह जले नहीं और कढ़ाई में बारीक कटा हुआ प्याज डालकर फिर से अच्छी तरह मिला दीजिये। ढककर फिर से धीमी आंच पर 4 मिनट के लिए पकाएं।
  8. अब हम इसमें उबली हुई मटर डालेंगे और अच्छे से मिलाएंगे।
  9. 1/2 छोटा चम्मच हल्दी डालिए कढ़ाई में। हल्दी बोहोत ज़ादा नहीं डालेंगे पोहा में वरना पोहा कड़वा बन जाएगा। अच्छी तरह मिलाएं और ढक्कन को 1 से 2 मिनट के लिए ढक दें।
  10. अब हम कुछ मूंगफली डालेंगे। हम मूंगफली को 2 मिनिट तक पकने देंगे।
  11. जब तक सारी सामग्री पक जाए तब तक हम पोहे को जो हमने छलनी में सुखाया था ले लेंगे और एक थाली में रख देंगे। हम इसे थाली में हाथ की सहायता से फैलाएंगे क्योंकि भीगे हुए पोहे को बहुत देर तक छलनी में रखने पर आपस में चिपक जाते हैं।
  12. अब पोहा को कढ़ाई में डालें और पोहा को बाकी सामग्री के साथ मिक्स कर लें। इसे तब तक मिलाएं जब तक कि सारे पोहे पीले रंग के न हो जाएं।
  13. पोहे में 1 छोटा चम्मच नींबू का रस डालिये और 1/4 कप कटी हुई हरि धनिया डालें।
  14. स्वादानुसार नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
  15. पोहा को प्लेट में निकाल कर परोसिये और पोहा पर कुछ सेव (aloo bhujiya) डालिये।

होटल जैसा पोहा बनाने की विधि | Poha Recipe In Hindi | Poha Banane Ki Vidhi (Conclusion)

Poha Kaise Banta Hai ये सवाल बहुतो के मन में आता होगा। तो उसका जवाब आज आपको मिल गया। मैंने बहुत ही सरल भाषा में सम्झाया है कि poha kaise banate hain।

सबका poha banane ka tarika अलग हो सकता है। यहां जो रेसिपी मैंने आपको बताया है वह थोरी होटल जैसा पोहा बनाने की विधि है। मैं आगे और भी poha recipes लाऊंगी जैसे की instant poha, poha cutlet, maharashtrian poha chivda, kanda poha और poha ki namkeen

मेरे घर में नाश्ते के लिए पोहा माहीने में 6 से 7 बार बना लिया जाता है क्योंकि ये इतनी जल्दी बन जाता है। कभी-कभी अचानक से हमें भूख लगने लगती है और हमें समझ नहीं आती कि क्या बनेगा क्योंकि जब तक कुछ बन नहीं जाता तब तक भूका रहना पड़ेगा। पर पोहा इतनी जल्दी बन जात है कि जितनी देर में आप रेस्टोरेंट जाके पोहा लाए उतनी देर में पोहा घर पर बन जाएगा।

माई उम्मेद करती हूं कि आपको ये poha recipe in hindi जरूर पसंद आएगी। कृपया नीचे कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको ये रेसिपी कैसी लगी।

अन्य पढ़े :-

Authentic Sambar Vada Recipe In Hindi | सांबर वड़ा बनाने की विधि

मिक्स वेज (ढाबा स्टाइल) | Mix Veg Recipe In Hindi | Mix Veg Recipe Dhaba Style In Hindi

poha recipe in hindi

होटल जैसा पोहा बनाने की विधि | Poha Recipe In Hindi | Poha Banane Ki Vidhi

FAQ:

पोहा कौन सी चीज से बनता है?

पोहा चावल से बनता है। पोहा चावल का चपटा हुआ रूप है।

पोहा कितने प्रकार के होते हैं?

पोहा एक ऐसी dish है जो भारत में बहुत है अलग-अलग प्रकार से बनाई जाती है। Maharashtrian poha chivda style में बनाया जाता है, kanda poha बनाया जाता है, instant poha भी होता है, poha ki namkeen होती है और masala poha भी होता है।

पोहा खाने से क्या फायदा होता है?

पोहा बहुत ही आसनी से digest हो जाता है। पोहा से पेट भी भर जाता है। इसमें carbohydrates और iron की मात्रा भी अच्छी होती है।

क्या पोहा चावल से बनता है?

हाँ पोहा चावल से बनता है।

पोहा का दूसरा नाम क्या है?

पोहा को chivda भी बोला जाता है। पर सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध नाम पोहा ही है।

पोहा कहाँ पर प्रसिद्ध है?

पोहा सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध है मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और गुजरात।

Leave a Comment

Recipe Rating